बिलासपुर। दैनिक आज की जनधारा अपने बिलासपुर संस्करण का पांचवी वर्षगांठ और विकास संवाद और सम्मान समारोह लखीराम अग्रवाल सभागृह में शाम पांच बजे से मनाने जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि बिलासपुर नगर निगम की महापौर, पूजा विधानी, सुशांत शुक्ला बेतलरा विधायक,कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामहोपाध्यायाचार्या डॉक्टर पुष्पा दीक्षित अध्यक्ष पाणिनीय शोध संस्थान होंगी। इस मौके पर पद्मश्री मदन चौहान का कबीर गायन होगा। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले प्रबुद्ध को को सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
सीधी और सच बात, साहस के साथ दैनिक आज की जनधारा अपने आधा दशक के सफर के पड़ाव तक पहुंच गया है। जन जन के मुद्दे और विचारों को अविरल उठाने का अखबारी दुनिया में एक सशक्त मंच बन चुके आज की जनधारा अब जन-जन के विश्वास के रूप में स्थापित हो गया है। आज हमारे अखबार का विस्तार छत्तीसगढ़ ही नहीं मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश तक हो चुका है। आज की जनधारा के रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, भोपाल संस्करण हैं। इसके साथ ही हम पत्रकारिता के सभी आयामों और सिंद्धांतों का पालन करते हुए अखबार की दुनिया में और डिजिटल मीडिया में एक विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। आज की जनधारा के प्रधान संपादक सुभाष मिश्र ने कहा क हम पत्रकारिता के साथ-साथ शोधपरक और समृद्धशाली ऐसी पुस्तकें प्रकाशित का रहे हैं। हमरा विरसा हमारी विरासत-अमर बलिदानी और स्वतंत्रता सेनानी, संत परंपरा और समाज सुधारक, साहित्य, कला, संस्कृति और लोक परम्परा की विरासत, भाग चार-राजनीति, पत्रकारिता और बलिदानी पुस्तकों का प्रकाशन कर पत्रकारिता जगत में कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सभी वर्गों के विशिष्ट विद्धानजनों ने सराहा है। हम पत्रकारिता के साथ-साथ हम आने वाली पीढ़ी के लिए एक समृद्ध और विशुद्ध रूप से परिष्कृत पुस्तकों के माध्यम से एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक ज्ञान की धरोहर सौंप रहे हैं।
आज अपने गौरवशाली मीडिया संस्थान आज की जनधारा के बिलासपुर संस्करण के पांचवी वर्षगांठ मनाने जा रहे है। लखीराम सभागृह में शाम 5 बजे से विकास संवाद और भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आज की जनधारा के छठवें स्थापना वर्ष पर समाजसिवयों और प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया जाएगा। आप भी आइए और इस महाकुंभ के सहभागी बनें।