उफनते नाले में बह गई मोटरसाइकिल: पेड़ पकड़कर जिंदगी और मौत से लड़ रहे युवक को पुलिस ने सुरक्षित बचाया

0 नाला पार करते हुवे वाहन सहित बह गया था 0
0 स्थानीय प्रशासन व पुलिस सक्रिय मोड पर 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली: पिछले 24 घंटे से अनवरत गिर रहे पानी के चलते सरायपाली नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित नदी , नाले ,तालाब व जलजय पूरी तरह भर गए हैं अनेक स्थानों से उलट से पानी छोड़े जाने के बाद भी जलाशयों व नालों में पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा । वहीं लगातार उफनते पानी को देखते हुवे स्थानीय व पुलिस प्रशासन भी बचाव व सतर्कता के मुड़ में आ गया है । उन्होंने सभी से अपील करते हुवे कहा है कि किसी भी हालत में उफनते नदी नालों को पार करने से बचें व घर में ही सुरक्षित रहें । साथ ही जनपद के सभी सरपंचों व कोटवारों को भी संभावित घटनाओं से बचने व सतत निगरानी किए जाने हेतु एसडीएम मनोज खांडे व एसडीओपी ललिता मेहर द्वारा निर्देश जारी कर दिया गया है ।
अपनी सक्रियता का परिचय देते हुवे सरायपाली पुलिस द्वारा ग्राम तोरेसिंहा के पास स्थित नाले में एक बालक के फंस जाने की सूचना पर तत्काल बचाव अभियान चलाया गया। संयुक्त प्रयासों से बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इस संबंध में सरायपाली टीआई नितेश ठाकुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि तोरेसिंहा स्थित एक उफनते नाले को पार करते हुवे ग्राम भूतिया का एक लगभग 18 वर्षीय युवक रितेश दीप मोटरसाइकल से नाला पार करते हुवे वाहन सहित बह गया है । टीआई द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित कर 112 वाहन के साथ ही पुलिस बल के साथ रात को सर्च लाइट के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हुवे । रात को देख गया कि उक्त युवक काफी देर से एक पेड़ को पकड़कर जीवन व मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है । ग्रामीणों के सहयोग से उक्त युवक को सफलता पूर्वक बाहर निकाल लिया गया ।
इस बचाव कार्यवाही के दौरान श्रीधर पडा (तहसीलदार ), TI नितेश सिंह ठाकुर , सुनील कंवर,(PSI) आरक्षक -ठाकुर राम पटेल, तबरेज खान ,हितेश साहू ,डायल 112 के कर्मचारी आरक्षक वीरेन्द्र ठाकुर ,चालक श्रवण पटेल एवं थाना स्टॉप व स्थानीय ग्रामीणजन सक्रिय रूप से मौजूद रहे। सभी के समन्वित प्रयास, तत्परता और सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा बालक की जान सुरक्षित बचाई जा सकी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन, पुलिस एवं ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई और साहसिक प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *