नई दिल्ली: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए IDBI बैंक एक शानदार मौका लेकर आया है। बैंक ने साल 2026 के लिए ऑफिसर लेवल के 1300 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के खाली पदों को भरेगा।
पदों का विवरण और सैलरी
IDBI बैंक ने कुल 1300 पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं, जिन्हें दो श्रेणियों में बांटा गया है:
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-O): 1100 पद
असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-A): 200 पद
वेतन की बात करें तो जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सालाना करीब 6.14 लाख से 6.50 लाख रुपये तक का आकर्षक पैकेज मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 60% अंक, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए 55% अंक होने चाहिए। साथ ही कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी आवश्यक है।
असिस्टेंट मैनेजर: ग्रेजुएशन के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव होना जरूरी है।
आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रारंभ: 8 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मार्च 2026
आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र (Handwritten Declaration) स्कैन करके अपलोड करना होगा।