वरिष्ठ कृषक दाऊ लोचन प्रसाद देवांगन का निधन, शुक्रवार को होगी अंतिम विदाई

खरोरा: नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अरविंद देवांगन को पितृशोक हुआ है उनके पिता दाऊ लोचन प्रसाद देवांगन का 5 मार्च को निधन हो गया।
खरोरा के प्रतिष्ठित मालगुजार देवांगन परिवार के सदस्य 82 वर्षीय लोचन प्रसाद देवांगन एक उन्नत कृषक थे कुछ समय से अस्वस्थ्य थे।
गुरुवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली वे अपने पीछे तीन बेटों संजीव, अरविंद और राजू देवांगन का भरा पूरा परिवार छोड़ गए, नगर के प्रतिष्ठित शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र देवांगन, गिरीश देवांगन पूर्व अध्यक्ष खनिज विकास निगम के चाचा थे।
उनकी अंतिम यात्रा 6 मार्च दिन शुक्रवार सुबह 11 बजे निकलेगी करियादामा वार्ड मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा, सभी संबाधितों, मित्रों नगरवासियों को सूचना प्राप्त हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *