कलेक्टर के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्यवाही

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं खनिज अधिकारी के. के. बजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा जिला सक्ती के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर अवैध परिवहन व भंडारण पर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत विगत दिवस खनिज विभाग के उड़नदस्ता द्वारा अवैध खनिज के उत्खनन व परिवहन पर कार्यवाही करते हुए ग्राम हरदी सिंघनसरा क्षेत्र भ्रमण के दौरान बोरई नदी पर एक जेसीबी वाहन जब्त कर थाना सक्ती में सुरक्षार्थ रखा गया है, रेत के अवैध परिवहन पर कार्यवाही करते हुए एक हाईवा वाहन जब्त किया जिसे थाना बाराद्वार में सुरक्षार्थ रखा गया है। अवैध उत्खनन व परिवहन के प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज अमले के द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *