हर्षोल्लास के साथ हुआ होलिका दहन, सुख-समृद्धि की कामना के साथ दी गई आहुतियां

चारामा : 2 मार्च की रात्रि में नगर के मंडी प्रांगण बाजार स्थल में होलिका दहन का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ, नगर की आराध्य माँ शीतला मंदिर में माता की पूजा अर्चना कर शीतला समिति के सदस्य होलिका दहन स्थल पहुंचे, और रात्रि 11.30 बजे होलिका कि पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया गया, उपस्थित सभी लोगों ने होलिका में आहुतिया दी और होलिका का चक्कर लगाकर परिवार एवं नगर की सुख समृद्धि की प्रार्थना की, इसी तरह विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में भी रात्रि 11:30 के बाद पूजा चना कर होलिका का दहन धूमधाम से किया गया, होलिका दहन स्थल पर जमकर नगाड़े बजाकर होली खेलते हुए नृत्य किया और एक दूसरे को रंग ग़ुलाल लगाकर गले मिलकर होली पर्व की बधाई दी। इस होलिका दहन में नगर के शीतला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य नगर के वार्ड के पार्षद, व्यापारी संघ के सदस्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *