अखंड ब्राह्मण समाज का आयोजन
राजकुमार मल
भाटापारा- होली महापर्व की पूर्व संध्या पर व्यंजन मेला एवं हाट बाजार का आयोजन आज रविवार को कान्यकुब्ज भवन पुष्प मंगलम मे होने जा रहा है,जिसकी तैयारी को अंतिम रूप देने अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति नारी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शिवानी शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा मिश्रा के साथ शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया।
आज होने जा रहे इस महाआयोजन की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी ममता दीवान एवं सरितारानी शर्मा ने बताया कि एक ओर जहां होली महापर्व के मद्देनजर व्यंजनों की बहार नजर आयेगी वहीं रंगोत्सव के लिए रंग गुलाल पिचकारी के स्टॉल भी सजे हुए नजर आयेंगे,इसके अलावा अन्य विविध तरह के पकवानों से सजे इस मेला मे कलाकृति से जुड़े सामाग्री के साथ ही विविध वस्त्र ज्वैलरी की मनोरम झांकी भी हाट बाजार के रुप मे नजर आएगी।इसके अलावा विविध तरह की रचनात्मक गतिविधियां एवं मनोरंजन से जुड़े आयाम भी व्यजन मेला एवं हाट बाजार की शोभा बढ़ाएंगे।आयोजन मे विशिष्टजनों की उपस्थिति के साथ ही समस्तजनों की व्यापक भागीदारी की संभावना है।,सुबह दस बजे से रात्रि दस बजे तक आयोजित होने वाले इस व्यंजन मेला एवं हाट बाजार मे अधिक से अधिक भागीदारी का आव्हान समिति के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों ने किया है।