राजस्व निरीक्षक संघ, कोरिया के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष – प्रकाश नारायण दुबे

बैकुंण्ठपुर,कोरिया। विगत दिवस सर्किट हाउस बैकुंठपुर में राजस्व निरीक्षक संघ, कोरिया के जिला अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण निर्वाचन में, श्री प्रकाश नारायण दुबे को सर्वसम्मति से संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिले भर के समस्त राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे, जिन्होंने श्री दुबे के नाम पर अपनी सहमति व्यक्त की। यह सर्वसम्मति का निर्णय संघ के सदस्यों के बीच उनके प्रति विश्वास और समर्थन को दर्शाता है। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष, प्रकाश नारायण दुबे ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले में पदस्थ सभी राजस्व निरीक्षकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर इन समस्याओं को उनके संज्ञान में लाएंगे और उनके निवारण हेतु प्रयासरत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *