रायपुर। वन बंधु परिषद द्वारा एकल श्रीहरि कथा प्रसार योजना के अंतर्गत आयोजित संभाग स्तरीय सत्संग–भजन प्रतियोगिता का फाइनल कार्यक्रम राजधानी रायपुर स्थित पाटीदार भवन, फाफाडीह में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में सूरजपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाज़ी मारी।
मीडिया प्रभारी कविता राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते तीन माह से वनवासी कथाकारों द्वारा गाँव-गाँव, संच एवं अंचल स्तर पर सत्संग-भजन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा था, जिसका यह संभागीय फाइनल था।

प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल एवं महिला समिति अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने बताया कि प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान दंतेवाड़ा की टीम तथा तृतीय स्थान कोंडागांव की टीम ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दंतेवाड़ा विधायक चेतराम अटामी, छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक अभय राम, संभाग अध्यक्ष महेंद्रकांत संगानी, सचिव राजीव नंदे, उपाध्यक्ष भगवान दास बंसल, एसओसी प्रभारी ललित दानी, ग्रामोत्थान प्रभारी संजीव रुंगटा, युवा प्रभारी निकुंज सिंघल, गतिविधि प्रभारी राधेश्याम नायक, आरोग्य प्रभारी ऋषि कुमार भूपार्य, भाग सचिव प्रफुल्ल कुमार दुबे, गतिविधि प्रभारी रविशंकर साहू, उपाध्यक्ष अनुराधा सारडा एवं कृति सिंहा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं सचिव सरिता रेखानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश से विभिन्न स्तरों पर चयनित 15 टीमों ने रायपुर में आयोजित फाइनल प्रतियोगिता में प्रस्तुति दी। अब विजयी सूरजपुर टीम अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारी अध्यक्ष दीपक भीमसरिया, सचिव चंदनलाल जैन, वनयात्रा प्रभारी अनिल डागा, सचिव वार्ष्णय जायसवाल तथा हरिकथा सत्संग समिति अध्यक्ष सुलोचना बंका का विशेष योगदान रहा। साथ ही पाटीदार समाज के अध्यक्ष विश्राम पटेल, सचिव वेलजी पटेल, उपाध्यक्ष बाबू पटेल, माउजी भाई पटेल एवं पूर्व अध्यक्ष मगन पटेल भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।