भानुप्रतापपुर:- भानबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी के द्वारा मासिक बैठक सोमवार को आयोजित किया गया। नवनियुक्ति सुनील बबला पाढ़ी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर प्रथम आगमन पर , सुनाराम तेता अध्यक्ष मंडल भानबेड़ा के नेतृत्व में श्री पाढ़ी का फूल माला व आतिशबाजी के साथ कार्यकताओं द्वारा जोशीले स्वागत किया। इस दौरान सभी नवनियुक्त सभी सेक्टर,प्रभारी, को चंदन, गुलाल, फूल ,माला एवं कांग्रेस गमछा के साथ सम्मान किया गया।
बैठक का प्रमुख एजेंडा:-
- मनरेगा बचाओ अभियान की समीक्षा
- SIR मतदाता सूची की भौतिक सत्यापन की समीक्षा
- संगठनात्मक सृजन पोलिंग बूथ पर नई कार्यकारिणी गठन की समीक्षा
- किसानों धान खरीदीं की समीक्षा रहा।
बैठक कि शुरुआत करते हुए कांग्रेस कमेटी मंडल, सेक्टर,बूथ, स्तर पर मासिक बैठक करने सभी सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी को निर्देश दिया गया। मनरेगा बचाओ में जिस तरह महात्मा गांधी के नाम को मिटाने, कानून को संसोधन भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा । उसको हर जाब कार्ड धारि बताना, मनेरगा आंदोलन को निरंतर जारी रखने, हर पोलिंग बूथ में मनरेगा कार्यक्रम करें, प्रदेश स्तर विधानसभा स्तरीय मनरेगा बचाओ अभियान के बारे बताया गया।

मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं बूथ अध्यक्ष दिया गया। किसी मतदाता नाम नहीं छूटना चाहिए। तथा 18 वर्ष पूर्ण किए मतदाताओं को नाम जोड़ने के लिए कहा गया। संगठनात्मक सृजन के तहत नई सिरे से पोलिंग बूथ कार्यकारिणी गठन सभी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्ष सेक्टरअध्यक्ष साथ मिलकर गठन 10 दिवस अंदर करने के लिए कहा गया। तथा पंचायत पंचायत स्तर पर पंचायत कमेटी अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए बताया गया। धान खरीदीं किसानों को हुई असुविधा बारे प्रत्येक धान खरीदीं केन्द्र समीक्षा किया गया। कांग्रेस पार्टी हेतु समर्पित भाव से काम करने लिए तथा संगठन पोलिंग बूथ स्तर मजबूत करने पर जोर दिया। दिया गया। इस अवसर पर मुकेश चन्द्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस, राजकुमार दर्रों जनपद सदस्य भानुप्रतापपुर, प्रदीप कोरेटी सरपंच संघ ब्लाक अध्यक्ष भानुप्रतापपुर,श्रीमती ममता ठाकुर सरपंच भानबेड़ा, हिंसाराम भुरकुरिया सेक्टर प्रभारी,श्री खेमलाल साहू उपसरपंच भानबेड़ा, नरेश जयसवाल, कृष्णा पोटाई, प्रमोद कुमार कोमरे, अशोक कोरेटी, नारद चालकी, नारद नरेटी, राजकुमार तेता,सूरज नरेटी, मन्नाराम परचापी, गणेश कोरचा, श्रीमती के. बी.ठाकुर श्रीमती लता चौरे, श्रीमती रजवतीन नुरेटी मायाराम टेकाम,जय सिंह भुआर्य निर्धन कोर्राम ,देवसाय दर्रों, मेहर तेता, कुमार साय दर्रों,दिनेश श्रीवास, अनुराग शर्मा,रामकुमार गावड़े,सहदूर पुरामे, संतोष दर्रों,हलाल नुरेटी,रमेश सलाम, घनश्याम नेताम,कंवल बघेल, ज्वाला प्रसाद,प्रवीण जैन, बैसाख उयके, गंगाराम परचापीआदि उपस्थित थे।