रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज राज्य का बजट पेश किए जाने से पहले विधानसभा परिसर स्थित सभाकक्ष में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कैबिनेट के सभी प्रमुख सदस्य शामिल हैं।
इस बैठक में आगामी वित्त वर्ष के बजट प्रस्तावों को औपचारिक मंजूरी देने के साथ ही प्रदेश की प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि मंत्रिपरिषद की इस बैठक के बाद वित्त मंत्री बजट पेश करने के लिए सदन में पहुंचेंगे। बजट सत्र को लेकर विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और राजनीतिक गलियारों में इस बजट को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है।