कतियापारा में युवक ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की, हालत गंभीर

बिलासपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कतियापारा इलाके में एक युवक द्वारा आत्मदाह के प्रयास का मामला सामने आया है। युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

घायल युवक की पहचान अभय पांडेय के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अभय पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि उसका अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था और वह पिछले दो महीने से उससे अलग रह रही थी। इसके अलावा युवक के शराब के नशे का आदी होने और पिछले एक महीने से काम पर न जाने की बात भी सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि घटना के वक्त भी वह नशे की हालत में था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह और मानसिक तनाव को इस आत्मघाती कदम का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक के होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *