रायगढ़ के तमनार रेंज में हाथी शावक का शव मिला, वन विभाग जांच में जुटा

रायगढ़। जिले के तमनार रेंज में एक हाथी शावक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही शावक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस घटना के बाद वन विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में हाथियों के झुंड की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि तमनार रेंज सहित धर्मजयगढ़ और रायगढ़ वन मंडल में पिछले कुछ समय से हाथी शावकों की मौत के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जिले के जंगलों में हाथियों की संख्या और शावकों की जन्म दर में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में मौजूद शावकों की सुरक्षा और उनकी सेहत पर नजर रखना वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। वन अधिकारियों के अनुसार, हाथियों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और स्थानीय ग्रामीणों को भी हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *