रेलवे की होली सौगात: दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया से चलेंगी विशेष ट्रेनें, देखें पूरी सूची

Train Cancellation

बिलासपुर। होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर जोन से 15 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। वर्तमान में 6 प्रमुख ट्रेनों के कुल 14 फेरों की घोषणा की गई है, जिनमें आरक्षण की सुविधा भी शुरू हो चुकी है।

इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे के अनुसार, स्पेशल ट्रेनों से नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट कम होगी और यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सकेगी। फिलहाल इन ट्रेनों की विभिन्न श्रेणियों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं।

प्रमुख ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग: यह ट्रेन दोनों दिशाओं से 2-2 फेरों के लिए चलेगी। दुर्ग से यह 1 व 2 मार्च को और निजामुद्दीन से 2 व 3 मार्च को रवाना होगी। यह ट्रेन रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड और शहडोल स्टेशन होकर गुजरेगी।

गोंदिया-छपरा-गोंदिया: छपरा के लिए दो अलग-अलग तारीखों पर ट्रेनें चलेंगी। पहली ट्रेन गोंदिया से 1 मार्च और वापसी में 3 मार्च को चलेगी। दूसरी ट्रेन गोंदिया से 2 मार्च और वापसी में 4 मार्च को रवाना होगी। यह राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और उसलापुर होकर गंतव्य तक पहुंचेगी।

दुर्ग-मधुबनी-दुर्ग: बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन 1 मार्च को दुर्ग से और 2 मार्च को मधुबनी से चलेगी। इसका ठहराव रायपुर, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ स्टेशनों पर होगा।

गोंदिया-पटना-गोंदिया: पटना के लिए यह विशेष ट्रेन गोंदिया से 2 मार्च को और पटना से 3 मार्च को झारसुगुड़ा मार्ग से चलेगी।

बिलासपुर-चर्लपल्ली-बिलासपुर: दक्षिण की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बिलासपुर से 27 फरवरी और चर्लपल्ली से 28 फरवरी को बल्हारशाह के रास्ते चलाई जाएगी।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *