सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन करने वाले 7 युवक गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

सूरजपुर। सोशल मीडिया पर लाइक्स के लिए सड़क पर जन्मदिन मनाने का मामला सामने आया है। अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाइवे पर केक काटकर और आतिशबाजी कर रहे युवकों से राहगीरों को भारी परेशानी हुई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 युवकों को गिरफ्तार कर लिया और दो वाहनों को जब्त किया है। मामला लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

16 फरवरी की रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच सोनवाही स्थित आरव रेस्टोरेंट के सामने युवकों ने गाड़ी खड़ी कर बर्थडे मनाया। आरोपियों ने कार की बोनट पर केक रखकर काटा और आतिशबाजी की। इस दौरान करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा और एंबुलेंस सहित कई वाहन फंसे रहे।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दो टीमें गठित कीं। कार्रवाई में लटोरी से अरुण देवांगन और अन्य आरोपियों को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
अमितेश गुप्ता उर्फ जानू 24 वर्ष निवासी वार्ड 44 अंबिकापुर
अंशुल अग्रवाल 25 वर्ष निवासी अंबिकापुर
प्रथम अग्रवाल 24 वर्ष निवासी मणिपुर अंबिकापुर
शुभम अग्रवाल 23 वर्ष निवासी कुंडला सिटी अंबिकापुर
महेश साहू 27 वर्ष निवासी बिलासपुर चौक अंबिकापुर
निखिल रामा 26 वर्ष निवासी जनपदपारा अंबिकापुर
अरुण देवांगन 39 वर्ष निवासी लटोरी पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *