ग्रीन चौक में दबिश, 17 मोबाइल व लैपटॉप बरामद; आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
रमेश गुप्ता दुर्ग, ।
थाना मोहन नगर पुलिस ने भारत–पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच पर अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान नगदी सहित करीब ₹2,62,500 मूल्य की सामग्री जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्रीन चौक स्थित एक मकान में भारत–पाकिस्तान टी-20 मैच पर ऑनलाइन सट्टा चलाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी की गई और मौके पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन और लैपटॉप के जरिए सट्टा संचालन एवं हिसाब-किताब किए जाने के साक्ष्य मिले।
थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 133/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 7 एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
सुरेन्द्र सुलाखे उर्फ मोनू (28), निवासी ग्रीन चौक, दुर्ग
अंकित सोनी (29), निवासी अहमद नगर कैम्प-01, थाना छावनी, भिलाई
चन्द्रप्रकाश पजेल उर्फ सोनू (29), निवासी मरारपारा, दुर्ग
राजा सोनकर (34), निवासी शिवपारा, दुर्ग
डोमन पटेल (28), निवासी मरारपारा, दुर्ग निवासी हैं l
पुलिस ने उनके पास से
01 लैपटॉप,17 मोबाइल फोन
नगद ₹1,34,000
(कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2,62,500) जब्त सामग्री किया है l
कार्रवाई का कारण
पुलिस के अनुसार आरोपी क्रिकेट मैच के दौरान आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।