भिवाड़ी में भीषण हादसा: केमिकल फैक्ट्री में आग से 7 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

भिवाड़ी. राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री (प्लॉट नंबर G1/118B) में भीषण आग लगने से 7 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। फैक्ट्री में रखे रसायनों के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर काम कर रहे मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

रेस्क्यू में मिले 7 शव हादसे की जानकारी मिलते ही भिवाड़ी एसपी, तिजारा डीएसपी और एडीएम सुमित्रा मिश्र मौके पर पहुँचे। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त फैक्ट्री में करीब 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। दमकल की कई गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं। कुछ मजदूर जान बचाकर बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन कई अंदर ही फंस गए।

परिजनों का फूटा गुस्सा अपनों को खोने वाले मजदूरों के परिजनों ने मौके पर भारी हंगामा और आक्रोश व्यक्त किया है। स्थिति को देखते हुए फैक्ट्री परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने मौतों की पुष्टि करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई बयान आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *