बकाया वसूली को लेकर नगर निगम सख्त, छह व्यावसायिक परिसर सीलबंद



रायपुर। बकाया राजस्व की वसूली को लेकर रायपुर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार बड़े बकायेदारों के छह व्यावसायिक परिसरों को तत्काल प्रभाव से ताला लगाकर सीलबंद कर दिया। इस कार्रवाई से बकायेदारों में हलचल मच गई।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर की गई। अपर आयुक्त राजस्व कृष्णा खटीक, उपायुक्त राजस्व जागृति साहू तथा जोन 10 के जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के मार्गदर्शन में जोन राजस्व टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि संबंधित बकायेदारों को पहले कई बार नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने के लिए कहा गया था, लेकिन निर्धारित समयावधि में भुगतान नहीं किए जाने पर सीलबंदी की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजस्व वसूली के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिन बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई उनमें ज्योति केशवानी, केवलराम केशवानी, भरत कुमार प्रिथवानी तथा रेखा लाल एल के लाल शामिल हैं। इनसे जुड़े कुल छह व्यावसायिक परिसरों को सीलबंद किया गया है।

नगर निगम प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि बकाया कर और शुल्क की वसूली के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने सभी बकायेदारों से समय पर भुगतान करने की अपील की है, ताकि कठोर कार्रवाई से बचा जा सके। निगम के अनुसार शहर के विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं के लिए नियमित राजस्व वसूली आवश्यक है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *