5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज और 250 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने ​प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री नड्डा, मुख्यमंत्री साय और प्रदेश के मंत्री जायसवाल का माना आभार

​रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडे ने छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक विस्तार पर हर्ष व्यक्त किया है। पाण्डेय ने राज्य को 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है।

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता पाण्डेय ने कहा कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य ढाँचे और युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में एक क्रांतिकारी मील का पत्थर साबित होगा। केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार के प्रयासों से प्रदेश को यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल हुई है। पाण्डेय ने बताया कि नए स्वीकृत किए गए 5 शासकीय मेडिकल कॉलेजों के साथ ही प्रदेश में 250 नई एमबीबीएस सीटों की भी स्वीकृति मिली है। इन सभी कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। पाण्डेय ने विशेष रूप से कबीरधाम सहित वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों को शामिल किए जाने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे न केवल स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, बल्कि क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अपने ही प्रदेश और जिलों में डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के इस तालमेल से छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *