Virat Kohli IPL Record : विराट कोहली के शतक से बन गया आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड…कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे
Virat Kohli IPL Record : टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL 2023 के मैच में बल्ले से तबाही मचाई और विस्फोटक अंदाज में शतक ठोक दिया. विराट कोहली के आईपीएल करियर का यह छठा शतक था
Virat Kohli IPL Record : और उन्होंने 63 गेंदों में 100 रनों की पारी खेलते हुए तहलका मचा दिया. विराट कोहली ने अपनी इस कातिलाना पारी के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 12 चौके और 4 छक्के ठोक दिए.
आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Virat Kohli IPL Record :
सचिन-रोहित भी नहीं तोड़ पाए ये महारिकॉर्ड
विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 6 शतक जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. विराट कोहली के अलावा वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम भी आईपीएल में सबसे ज्यादा 6 शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
आईपीएल के इतिहास में सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा जैसे महान बल्लेबाज भी कभी ये महारिकॉर्ड नहीं बना पाए हैं. विराट कोहली ने आईपीएल में गुजरात लॉयंस के खिलाफ 2 शतक और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 1-1 शतक लगाए हैं.
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक
1. विराट कोहली (भारत) – 6 शतक
2. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 6 शतक
3. जोस बटलर (इंग्लैंड) – 5 शतक
4. केएल राहुल (भारत) – 4 शतक
5. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 4 शतक
6. शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) – 4 शतक
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
1. विराट कोहली (भारत) – 7162 रन
2. शिखर धवन (भारत) – 6600 रन
3. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 6311 रन
4. रोहित शर्मा (भारत) – 6136 रन
5. सुरेश रैना (भारत) – 5528 रन
6. एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) – 5162 रन
7. महेंद्र सिंह धोनी (भारत) – 5076 रन