सड़क सुरक्षा में योगदान देने वालों का सम्मान: एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने पत्रकारों और संगठनों को सौंपा प्रशस्ति पत्र

एक माह तक चलने वाले सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता माह में योगदान देने वाले विभिन्न संस्था पत्रकारों को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

सक्ती , सड़क सुरक्षा यातायात में अपना सराहनीय योगदान करने वाले विभिन्न संस्था को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर एडिशनल एसपी पंकज पटेल एवं यातायात प्रभारी वाई एन शर्मा के द्वारा नगर के पत्रकार व्यापारी विभिन्न संगठनों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मान किया गया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा आम जनता और सभी संगठनों के जागरूकता से यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है और आप लोगों के द्वारा एक माह तक चलने वाले यातायात सुरक्षा सप्ताह पर जो योगदान दिया गया है जिससे आम जनता को सड़क में चलने के लिए सुरक्षा के संबंध में प्रचार प्रसार कर अवगत कराया गया है यह कार्य सराहनी है और मैं आप सभी का सस्ती पत्र देकर सम्मान करता हूं भविष्य में इसी प्रकार आप सभी का यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमेशा सभी संगठन अपना सहयोग देते रहें ताकि नगर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले और दुर्घटना से आमजन बच सके


पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और जन जागरूकता बढ़ाना है। हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, नशा न करने और ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मौतों को कम करना, तेज रफ़्तार पर रोक और यातायात नियमों का पालन करने के लिए स्कूलों/कॉलेजों में जागरूकता, ट्रैफिक नियमों का प्रदर्शन, आई-चेकअप कैंप हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट का उपयोग करें, शराब पीकर गाड़ी न चलाएं और गति सीमा का ध्यान रखने के लिए अभियान चलाया गया जिसमें आप सभी का योगदान मिला और आप सभी के सहयोग से जागरूकता के माध्यम से सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के महत्व पर जोर देता है, जो सभी को सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
इस सम्मान समारोह के अवसर पर यातायात एस आई सुरेंद्र सिंह राजपूत, डिलेश्वर साहू , सहित यातायात विभाग के पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *