सड़क हादसे में 5 मौतें: रायपुर में बाइक-साइकिल भिड़ंत, कोरबा में कारों की टक्कर

CG Breaking :

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर गुरुवार रात एक भीषण दुर्घटना हुई, जिसमें बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर काफी दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खून से लथपथ दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला की भी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सड़क हादसे की दूसरी घटना कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में सामने आई है। मोरगा चौकी इलाके में एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करने के प्रयास में दो कारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों कारें अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराईं। इस हादसे में एक कार के अगले हिस्से में बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *