डॉ महन्त ने कैप्टन गजाधर चौधरी को दी श्रद्धांजलि

सक्ती। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने ग्राम पंचायत टेमर के भारतीय सेवा के सेवानिवृत्त कैप्टन गजाधर यादव एवं रामलाल पटेल के निधन पर श्रद्धांजलि देने उनके निवास पहुंचे जहां उन्होंने कैप्टन चौधरी एवं रामलाल पटेल के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि देते हुए कहा भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन गजाधर प्रसाद एवं रामलाल पटेल हमेशा याद रहेंगे कहते हुए श्रद्धांजलि दी डॉ महन्त ने कहा कि कैप्टन चौधरी के देश की सेवा के लिये हमेशा याद किया जायेगा हम सब आज उनके निधन पर उन्हें याद करते हुए नमन करते हैं और परिवार के दुख की घड़ी में हम उनके साथ हैं परिवार को ढांढस दास बंधाते हुए कहा आया है सो जाएगा राजा रंग फकीर हर व्यक्ति जो धरती में आया है उसे एक ने एक दिन जाना ही पड़ता है चाहे वह कोई भी हो और आप कभी भी अकेला महसूस ना करें हमेशा आपके साथ हम खड़े हैं कभी भी आपके एवं आपके परिवार को हमारी जरूरत पड़े हमें याद करना इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल जिला प्रतिनिधि गुलज़ार सिंह सहित कॉग्रेसजनो की उपस्थिति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *