रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की डेट और वेन्यू को लेकर बड़ा दावा



रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये दोनों सितारे इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रश्मिका और विजय की शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है।

इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट कर दावा किया है कि रश्मिका और विजय 2 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यूजर ने यह भी कहा कि दोनों की शादी उदयपुर के सिटी पैलेस में शाही अंदाज में होगी, और वीडियो में वेन्यू की सजावट की झलक भी दिखाई गई है।

वीडियो में यूजर ने कहा, “हम अभी उदयपुर के सिटी पैलेस में हैं, जहां बहुत जोर-शोर से डेकोरेशन चल रहा है। हमें पता चला है कि यहां रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो रही है और 2 फरवरी को दोनों शादी करेंगे।”

इसके साथ ही, यूजर ने वेन्यू पर हो रही सजावट की झलक भी दिखाई, जिसमें बड़े-बड़े झूमर और पर्दों की सजावट नजर आ रही है। इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ ने इस खबर पर अपडेट्स मांगे, तो कुछ ने यह भी कहा कि काश यह बात सच हो।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *