सक्ती ,महंत प्रोडक्शन हाउस एण्ड फिल्म के बैनर तले बनने वाली फिल्म ब्यूटी पार्लर वाली बहु का मुहूर्त जश्न रिसोर्ट राताखार कोरबा में पिछले दिनों रखा गया था, जिसमें छत्तीसगढ़, उड़ीसा,झारखणड से आए हुए सौ कलाकारों ने अपनी प्रतिभा बिखेरने के साथ साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें फिल्म के हीरो मन कुरैशी,रवि साहु, हीरोइन दीक्षा जायसवाल,लता साहु, अंजलि चौहान, ने अपनी प्रतिभा को दर्शकों के बीच प्रस्तुत किया, सादे किन्तु गरिमा मय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन व नगर महापौर संजुदेवी राजपूत ने अपने संयुक्त उदबोधन कहा कि महंत प्रोडक्शन हाउस एण्ड फिल्म के

बैनर तले बनने वाली फिल्म ब्यूटी पार्लर वाली बहु निश्चित रूप से हिट साबित होगी, और यहां के स्थानीय कलाकारों को मौका मिलेगा, अभी अभी तीन दिन पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक सौ पचास करोड़ से बनने वाली फिल्म सिटी का भूमि पूजन नया रायपुर में किया है, जो कई बड़े बड़े सेट माडल का निर्माण किया जाएगा, जिससे यहां के लोगों कम लागत में जगह मिलेगी तथा फिल्म की लागत में कमी आएगी। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव कांग्रेस सचिव तनवीर अहमद, श्रमिक नेता सतीश राठौर, फिल्म निर्माता व सांसद प्रतिनिधि इं पोषक महंत, संतोष महंत, अमनदीप अमित ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एस आर अमित, दीपक शारदा अमित, उषा राठौर, पुर्व सभापति संतोष राठौर,प्रशांति सिंह, चित्रा देवी महंत, भावना महंत,लोकेश महंत, पार्षद अशोक कुमार साहू, पार्षद सुखसागर साहु, भारती महंत, किरण चौरसिया, पुर्व नेता प्रतिपक्ष गया चंद्र, निज सचिव नरेंद्र पाटनवार, भाजपा नेता प्रफुल्ल तिवारी,नेता मसीह , अशोक सिंह, रंजित सिंह,संजय कुमार राठौर, सूरज सिंह, विक्की सिंह आदि भारी संख्या में गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।।