भोपाल। आज 31 जनवरी 2026, शनिवार के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में होने से कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं संक्षेप में सभी 12 राशियों का हाल:
मेष राशिफल: आज मन में दुविधा रहेगी जिससे निर्णय लेना कठिन होगा। जरूरी काम टालने पड़ सकते हैं और विरोधियों से सावधान रहना होगा।
- शुभ रंग: सफेद, लकी नंबर: 11
वृषभ राशिफल: ज्यादा सोचने के चक्कर में हाथ आया मौका निकल सकता है। जल्दबाजी में काम न बिगाड़ें और नए निवेश से अभी बचें।
- शुभ रंग: पीला, लकी नंबर: 5
मिथुन राशिफल: आज का दिन खुशियों और सुख-सुविधाओं से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
- शुभ रंग: हल्का पीला, लकी नंबर: 9
कर्क राशिफल: मन में अनजाना डर और मानसिक तनाव बना रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें वरना ऑफिस में विवाद की स्थिति बनेगी।
- शुभ रंग: नीला, लकी नंबर: 3
सिंह राशिफल: भ्रम की स्थिति के कारण लाभ का अवसर खो सकते हैं। दोस्तों से मदद मिलेगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
- शुभ रंग: हरा, लकी नंबर: 12
कन्या राशिफल: नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग: लाल, लकी नंबर: 4
तुला राशिफल: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। मन शांत रखें और परिजनों की बातों को सम्मान के साथ सुनें।
- शुभ रंग: हल्का गुलाबी, लकी नंबर: 5
वृश्चिक राशिफल: स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर सांस की तकलीफ से बचें। गुस्से पर काबू रखें वरना व्यापार में नुकसान हो सकता है।
- शुभ रंग: नारंगी, लकी नंबर: 4
धनु राशिफल: कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे और मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी और नया व्यापारिक ऑर्डर मिल सकता है।
- शुभ रंग: जमुनी, लकी नंबर: 5
मकर राशिफल: आर्थिक रूप से आज बड़ा लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में सहकर्मियों का साथ मिलेगा और घर में खुशहाली बनी रहेगी।
- शुभ रंग: सफेद, लकी नंबर: 4
कुंभ राशिफल: आज कोई नया रिस्क न लें, पुरानी समस्याओं पर ध्यान दें। ऑफिस में मेहनत का फल आगे मिलेगा, धैर्य बनाए रखें।
- शुभ रंग: काला, लकी नंबर: 8
मीन राशिफल: आलस्य और थकान के कारण काम में मन नहीं लगेगा। वाणी पर संयम रखें और माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
- शुभ रंग: नीला, लकी नंबर: 6