सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार सुनेत्रा पवार ने राज्य की उपमुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। यह फैसला सरकार में सत्ता संतुलन और आगामी राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सुनेत्रा पवार की नियुक्ति से महायुति सरकार में नए राजनीतिक समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उपमुख्यमंत्री पद के साथ वे आबकारी और खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। उनका शपथ ग्रहण शनिवार शाम पांच बजे होने की संभावना है।

इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की विधानमंडल दल की बैठक शनिवार दोपहर दो बजे बुलाई गई है। इस बैठक में नेतृत्व और भविष्य की रणनीति पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है।

वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी अहम फैसला लेने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार वे आगामी बजट सत्र से पहले वित्त मंत्रालय का प्रभार अपने हाथ में लेंगे, ताकि बजट तैयारियों और आर्थिक नीतियों पर सीधी निगरानी रखी जा सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *