8 लाख के 4 इनामी नक्सली लौटे मुख्यधारा में, हथियार छोड़ थामा संविधान का मार्ग

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में सुरक्षा बलों को एक और अहम सफलता मिली है। सुकमा जिला मुख्यालय में शुक्रवार को कुल 8 लाख रुपए के इनामी चार नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष हथियारों सहित आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में एसीएम रैंक के नक्सली शामिल हैं, जिनमें दो महिला माओवादी भी हैं।

आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने SLR, INSAS, .303, .315 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद पुलिस को सौंपा। ये सभी माओवादी लंबे समय से गोलापल्ली, कोंटा और किस्टाराम इलाके में सक्रिय थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह सफलता सुकमा पुलिस और आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले की पुलिस के संयुक्त अभियान का परिणाम है। यह कार्रवाई राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “पूना मारगेम-पुनर्वास से पुनर्जीवन” के तहत हुई, जिसका मकसद हिंसा छोड़ने वाले माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

इस मौके पर पुलिस एवं प्रशासन ने अब भी सक्रिय नक्सलियों से हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण करने और सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर सामान्य जीवन अपनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *