दिलीप गुप्ता
सरायपाली – ग्राम रोहिना में युवा आजाद समिति रोहिना के तत्त्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता के लगातार आयोजन का 39 वां वर्ष का कबड्डी प्रतियोगिता दिनाँक 26 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के द्वितीय दिवस में अतिथिगण चातुरी नंद,विधायक सरायपाली,गिरधारी साहू संभागीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कोलता समाज,पीयूष सिंह ठाकुर सीईओ बसना,सरपंच संघ ब्लाक अध्यक्ष बसना लखन पटेल,डॉ.योगेश बरिहा,डॉ अर्चना बरिहा कल्पना नर्सिंग होम भंवरपुर, सीताराम चौधरी प्रबंधक सोसायटी रोहिना,श्रीमती देवकी दीवान सभापति जिला पंचायत महासमुंद ,जगदीश पटेल व्यापारी सागरपाली ,बनितराम सिदार अध्यक्ष सोसायटी रोहिना खिलाड़ियों के खेलकौशल को देखने उपस्थित थे।

चातुरी नंद विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि युवा आजाद समिति रोहिना द्वारा लगता 39 वर्ष तक कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करना एक मिसाल है।खेल शारीरिक ,मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है।सेवा ,सहयोग,प्रेम भाव बढ़ाता है,।उन्होंने युवा आजाद को सामुदायिक भवन हेतु 5लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विधायक ने कहा कि खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिता शारीरिक,मानसिक और सामाजिक विकास के लिये अत्यंत जरूरी है।यह फिट व स्वस्थ रहने में मदद करती है,आत्मविश्वास बढ़ाती है,टीमवर्क व अनुशासन सिंखाती है ।याददाश्त व मानसिक क्षमता में सुधार करती है।खेलों से हमें हार-जीत को स्वीकार करने,कड़ी मेहनत करने और कड़ी मेहनत करने,समय प्रबंधन करने करने जैसे जीवन कौशल विकसित होते हैं।
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मधुबनखुर्द, बिलाईगढ़ टीम ने 7अंकों से ठाकुरीपाली,बागबाहरा टीम को पराजीत कर 21011 रूपये व ट्राफी पर कब्जा जमाया।द्वितीय स्थान ठाकुरीपाली, बागबाहरा ने10011 रुपये व ट्राफी, तृतीय लोहारपाली 7011 रुपये व ट्राफी,चतुर्थ रोहिना 5011 रुपये व ट्राफी प्राप्त किये।बेस्ट ऑल राउंडर विनय मधुबनखुर्द, बेस्ट केचर दिलीप मधुबनखुर्द,बेस्ट रेडर दीपक ठाकुरीपाली ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्राप्त किया। इस खेल में स्थानीय टीम व क्षेत्र के स्तरीय 41टीमों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस खेल प्रतियोगिता में दो दिनों तक खेलप्रेमियों ने हजारों की संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखा।युवा आजाद समिति रोहिना के अध्यक्ष लोचन प्रसाद साहू,संरक्षक केशव सेठ,संयोजक नरहरि साहू,सलाहकार क्षमानिधी साहू ,अक्षय सिदार,सचिव मनोरंजन साहू,भीष्मदेव टेकाम,त्रिलोकेश सेठ,महेन्द्र साहू,दामोदर साहू,क्षेत्रपाल टेकाम,अवधेश साहू,शत्रुघ्न गोरियर,धनुर्जय मरकाम,हरेश प्रधान,सुमित साहू, प्रभात सेठ,विष्णु बंजारा,जीतू बेहरा व राधेश्याम सेठ व अन्य पदाधिकारियों ,सदस्यों ने प्रतियोगिता के शानदार आयोजन में सहयोग करने वाले दानदाताओं , खिलाड़ियों ,कबड्डी निर्णायकों,क्षेत्र के जन प्रतिनिधिओं व दर्शकों का सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।