नवा रायपुर के सेक्टर 27 स्थित नवागांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) ने सेक्टर 27 के नवागांव में शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने का अभियान शुरू किया है। एनआरडीए की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची है तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है।

इस कार्रवाई का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। केवल ग्रामीण ही नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधि भी विरोध में शामिल हैं। विरोध के कारण मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

एनआरडीए द्वारा पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए थे। यह कार्रवाई विकास कार्यों के लिए शासकीय भूमि को मुक्त करने के उद्देश्य से की जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *