कंडेल चारामा के भगिनी निवेदिता स्कूल में 23वां वार्षिकोत्सव संपन्न

चारामा। भगिनी निवेदिता विद्या भारती हायर सेकेंडरी स्कूल कंडेल चारामा में 23वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगिनी निवेदिता विद्या भारती हायर सेकेंडरी में 23वां वार्षिक उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सावित्री मनोज मंडावी, विधायक भानुप्रतापपुर रहीं। विशेष अतिथि के रूप में भुनेश्वर नागराज अध्यक्ष नगर पंचायत चारामा, हिरवेंद्र साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नरेंद्र यादव सदस्य पूर्व गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़, रमाशंकर श्रीवास्तव कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ समाज, जय प्रकाश गावड़े सरपंच आंवरी, यादव राम डडसेना अध्यक्ष पालक समिति, खम्मलाल मरकाम उपाध्यक्ष जिला आदिवासी समाज कांकेर, रतनलाल साहू, मनीषा अध्यक्ष प्रबंधकारिणी समिति कंडेल, पदमनी साहू उपाध्यक्ष पालक समिति, महेंद्र नायक, अजय पंचवानी एवं पालकों व बच्चों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

विद्यालय की प्राचार्य अंजू द्विवेदी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और बताया कि यह संस्था विगत 23 वर्षों से शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के लिए शहर में अपनी अलग पहचान बनाई हुई है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में केजी-1 से 12वीं तक हिंदी मीडियम और नर्सरी से 8वीं तक इंग्लिश मीडियम की कक्षाएं संचालित हैं और आगामी 2 वर्षों में इंग्लिश मीडियम में भी हाई स्कूल खुल जाएगा। मुख्य अतिथि सावित्री मनोज मंडावी ने कहा कि विगत 23 वर्षों से यह संस्था अगर संचालित हो रही है तो वह अवश्य नैतिक मूल्यों को भी दिया है, इस संस्था में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी शुभकामनाएं हैं कि यह संस्था निरंतर उत्तरोत्तर वृद्धि करे।

भुनेश्वर नागराज ने कहा कि यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है और निरंतर उत्तरोत्तर वृद्धि कर रही है, यह संस्था अनुशासन के लिए जानी जाती है। नरेंद्र यादव ने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह यह संस्था निरंतर आगे बढ़ रही है, एक दिन यह उस मंजिल को जरूर प्राप्त करेगी जो इनका लक्ष्य है। रमाशंकर श्रीवास्तव ने भगिनी निवेदिता के बारे में बताया तथा संस्था के प्राचार्य एवं बच्चों को बहुत-बहुत बधाई दी। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के बच्चों के द्वारा भारत के सभी प्रांतों की सांस्कृतिक नृत्य को प्रस्तुत किया गया।

पालक समिति के अध्यक्ष यादव राम डडसेना ने सभी को बधाई दी और कहा कि विद्यालय में कई कार्यक्रमों में सभी बच्चों को भाग लेना चाहिए जिससे उनके अंदर की प्रतिभा निखरती है। अंत में संस्था के प्राचार्य के द्वारा अतिथियों, पालकों और बच्चों का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने संस्था के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रशंसा की जिनके सहयोग से आज इतना अच्छा कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मनभा देवांगन, मंजू पांडे, दुर्गेश्वरी, उषा यादव, गोमती मंडावी, पुष्पलता सिन्हा, धात्री साहू, चूरामन लाल साहू, युवराज जैन, सागर सिन्हा, मित्राक्षि ठाकुर, दीप्ति कोसरिया, संगीता सिन्हा, गरिमा साहू, हिमानी यादव, लोकेश्वरी कश्यप उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *