रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। एएसपी और डीएसपी पदों पर कार्यरत कुल छह वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई है। इन स्थानांतरणों का उद्देश्य रायपुर जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और विभिन्न विभागों में कार्य संचालन को सुचारू करना बताया गया है।
जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। पुलिस विभाग ने इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।
