सक्ती, 26 जनवरी 2026/ नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय और एसएलआर सेंटर में ध्वजारोहण किया। इस बार का मुख्य आकर्षण स्वच्छता दीदियों की उपस्थिति रही, जिनकी सराहना करते हुए अध्यक्ष ने उनके साथ तिरंगे को सलामी दी।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने में इन दीदियों की अहम भूमिका है और उनके सम्मान में यह आयोजन सराहनीय है। उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद करते हुए सभी से देश सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष भरत यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित रहे।