विगत 8 वर्षों से लगातार प्रतिदिन निशुल्क भंडारा का आयोजन हो रहा
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : नगर में एकमात्र मां संतोषी मंदिर आगामी 2 फरवरी को अपने स्थापना दिवस की 44 वी वर्षगांठ मनाने जा रहा है । इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । ज्ञातव्य हो कि मंदिर प्रांगण में विगत 17/2/2018 से लेकर आज तक जरूरतमंदों को प्रतिदिन निशुल्क भोजन कराया जाता है जो आज तक निर्बाध रूप से जारी है । समिति द्वारा संचालित इस भंडारा को उत्साही युवाओं द्वारा किए जा रहे प्रशंसनीय कार्य को महासमुंद जिले के तत्कालीन कलेक्टर रहे सुनील कुमार जैन द्वारा सराहा गया था ।
क्षेत्र के एकमात्र मां संतोषी मंदिर की स्थापना विगत 2/2/1982 को तत्कालीन प्रकाश गैरेज के संस्थापक मानिक चंद पूनम चंद जैन के परिजनों द्वारा कराया गया था । जहां मंदिर में नियमित पूजा की जाती है । नगर के कुछ उत्साही युवकों द्वारा नगर में अनेक गरीबों को भूख की समस्या को देखते हुवे मां संतोषी सेवा समिति का गठन किया गया । जिसके द्वारा विगत 2/2/2018 से लगातार 8 वर्षों से आज तक प्रतिदिन दोपहर को गरीबों व भूखों को निःशुल्क भोजन कराया जाता है । समिति के इस सेवाभावी कार्यों से प्रभावित होकर जिले के तत्कालीन कलेक्टर रहे सुनील कुमार जैन स्वयं विगत 13/11/2019 को मंदिर पहुंचकर समिति के कार्यों को देखते हुवे काफी प्रभावित हुवे व काफी प्रशंसा भी की थी ।
इस संबंध में प्रकाश गैरेज के बोरड परिवार व मां संतोषी सेवा समिति ने जानकारी देते हुवे बताया कि माँ संतोषी मंदिर के 44 वें स्थापना दिवस पर आगामी 02-02-2026 सोमवार को सुबह 10-30 बजे. पूजन, हवन व यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित है । उसके बाद दोपहर 12-30 बजे महाआरती, महाभोग व भण्डारा का कार्यक्रम रखा गया है । वहीं आम जनता के लिए भी यह सुविधा रखी गई है कि कोई भी व्यक्ति अपने जन्मदिन , वैवाहिक वर्षगांठ के साथ ही अपने परिजनों की स्मृति में 1500/ भेंटकर जरूरतमंदों को समिति के माध्यम से भोजन करा सकता है ।
मंदिर के संस्थापक परिवार के प्रेमचंद जैन व मां संतोषी सेवा समिति ने इस स्थापना दिवस पर अधिक से अधिक भक्तगणों को शामिल होने का अनुरोध किया है ।