सरायपाली : ग्राम जोगनीपाली स्थित गोपनाथ आश्रम विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस के अवसर पे मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा सरायपाली के पदाधिकारियों द्वारा आश्रम जाकर खुशी के अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया ।
इस संबंध में मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की अध्यक्ष नेहा अग्रवाल ने जानकारी देते हुवे बताया कि इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती वीणा अग्रवाल एवं नेहा अग्रवाल के साथ ही साथ ही मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत हर्षोल्लासपूर्ण कार्यक्रम एवं संस्कारयुक्त आचरण को देखकर जागृति शाखा की सभी सदस्याएँ अत्यंत प्रसन्न हुईं। विद्यालय में प्रत्येक बच्चा भारतीय एवं हिन्दू परंपरा के अनुसार “हरिओम” के उच्चारण के साथ अभिवादन करता हुआ तथा चरण स्पर्श करता हुआ दिखाई दिया, जो व
गोपनाथ आश्रम विद्या मंदिर जागृति शाखा द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया मिष्ठान वितरण

27
Jan