वीबी जी राम जी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास होगा

बैकुण्ठपुर – जिला मुख्यालय स्थित मानस भवन बैकुण्ठपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत जी राम जी जनजागरण अभियान के तहत जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। अतिथियों ने भारत माता, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विकसित भारत जी राम जी के प्रदेश सह प्रभारी डॉ.राजीव सिंह, जिला संगठन प्रभारी ललन प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जिला सहकारी बैंक सरगुजा उपाध्यक्ष जगदीश साहू, भूतपूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, अनिल साहू, राजेश सिंह, चुन्नी पैकरा, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य संगीता सोनवानी, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू, जिला मंत्री शिव कुमारी सोनपाकर, ईश्वर राजवाड़े, शारदा गुप्ता, प्रदीप तिवारी, पूर्व जिला महामत्रीं विनोद साहू, जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चक्रधारी, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला सह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू, गणेश यादव उपस्थित रहें।
विकसित भारत प्रदेश सह प्रभारी डॉ.राजीव सिंह ने कार्यकर्ताआें को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं से क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, विकसित भारत जी राम जी योजना से ग्रामीण क्षेत्र का समग्र विकास होगा, इस योजना से स्थानीय स्तर पर कौशल विकास, लघु उद्योग और स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार के नए अवसर मिलेगा।
जिला संगठन प्रभारी ललन प्रताप सिंह ने कहा कि, विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि, विकसित भारत जी राम जी योजना जनजागरण अभियान को घर-घर जनसम्पर्क कर प्रचार-प्रसार करना है और सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य सुनिश्चित करें।
वीबी जी राम जी टोल के प्रदेश सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, विकसित भारत जी राम जी बिल लोकसभा व राज्य सभा में पूर्ण बहुमत के साथ पारित हुआ है, वीबी जी राम जी एक्ट के तहत ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कार्य में तेजी आएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि, विकसित भारत जी रामजी योजना के माध्यम से जिले के दूरस्थ अंचलों तक ग्रामीण क्षत्रों का तकदीर व तस्वीर बदलेगा। उन्होंने कहा कि, वीबी जी राम जी योजना से जनता को नए रोजगार के अवसर मिलेगा और उनकी आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।
कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया प्रभारी जगनारायण साहू, सह प्रभारी राकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, रामलखन यादव, संजय चिकनजूरी, राजाराम राजवाड़े, मैनेजर राजवाड़े, किशोर सिरदार, महामंत्री रमन गुप्ता, सत्यम साहू, सचिदानंद द्विवेदी, रवि त्रिपाठी, मुन्ना चक्रधारी, सुशीला साहू, राकेश पैकरा, सुरेश सिरदार, सुरेश राजवाड़े, सचिन मलिक, रामाशंकर सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव, महामंत्री पुष्पा राजवाड़े, ममता कुशवाहा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, जिला महामंत्री मनोज साहू, साक्षी सिंह राजपूत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवचरण साहू, जिला महामंत्री जय चक्रधारी, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, जिला महामंत्री अहिल्या राजवाड़े, सुरेन्द्र कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, जिला महामंत्री लहरे सोनवानी, विक्की सारथी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा, जिला महामंत्री कमलेश एक्का, राय सिंह, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अशरफ खान सहित भाजपा जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य,मोर्चा-प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केन्द्र संयोजक -सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष – सचिव भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *