विष्णु के सुशासन में कुरूद को 2 करोड़ की सौगात

कुरूद के 33 मूलभूत कार्यों को मिली मंजूरी, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

कुरूद: नगर पालिका परिषद कुरूद क्षेत्र के लिए विकास की बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुरूद क्षेत्र आगमन की घोषणा के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में अत्यावश्यक 33 मूलभूत विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस बड़ी सौगात से कुरूद नगर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस स्वीकृति के बाद वर्षों से लंबित मांगों को अब गति मिलती नजर आ रही है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर नगर पालिका परिषद कुरूद के जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। नगर की जनता ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विधायक अजय चन्द्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने कहा कि यह राशि कुरूद के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी और शासन की जनकल्याणकारी सोच को जमीन पर उतारेगी। इन कार्यों के शुरू होने से नगर की स्वच्छता, सड़क और अन्य बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *