नवा रायपुर में साहित्य उत्सव का आगाज, 25 जनवरी तक चलेंगे विविध कार्यक्रम


नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ की साहित्यिक परंपरा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करते हुए अटल नगर नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आज से साहित्य उत्सव की शुरुआत हो गई है। यह उत्सव 25 जनवरी तक चलेगा, जिसमें तीनों दिन विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। साहित्य उत्सव के दौरान साहित्य, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श होगा। इसमें देश और प्रदेश के करीब 120 ख्यातिप्राप्त लेखक, कवि, विचारक, बुद्धिजीवी और साहित्य प्रेमी भाग ले रहे हैं।

आज शाम 7 बजे पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी बहुचर्चित नाटक ‘चाणक्य’ का मंचन करेंगे। वहीं उत्सव स्थल पर लगे बुक स्टॉल में बड़ी संख्या में पाठक अपनी पसंदीदा पुस्तकों का चयन करते नजर आएंगे।

रायपुर साहित्य उत्सव के अंतर्गत तीन दिनों में कुल 42 सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें समकालीन सामाजिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विषयों पर चर्चा होगी। इस अवसर पर लेखिका व पत्रकार शिखा वार्ष्णेय, लेखक व कवि कमलेश कमल, डॉ. गोपाल कमल और नवगीत के प्रमुख रचनाकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *