जर्मनी में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय सिने वर्कशॉप के लिए अनादी का चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (IPTA) ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। वेद राकेश और राकेश वेद ने अनादी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनादी की इस सफलता पर पूरा IPTA परिवार गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने अनादी को आगे भी इसी तरह मेहनत और समर्पण के साथ काम करते रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म ‘धरती के लाल’ के बाद भविष्य में अनादी एक और IPTA फिल्म के साथ सामने आएंगे। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयन को अनादी के फिल्मी सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। येरायगढ़ इप्टा से जुड़े स्वर्गीय अजय आठले और उषा आठले के पुत्र हैं।