सप्त शक्ति संगम का आयोजन: सरस्वती शिशु मंदिर तुषार में 132 मातृ शक्तियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम

सक्ती। विद्या भारती की योजना के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर तुषार में ‘सप्त शक्ति संगम’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम की बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

प्रमुख अतिथियों की गरिमामय मौजूदगी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष द्रोपति चन्द्रा शामिल हुईं। उनके साथ ही जिला ग्राम भारती सक्ती की जिला सदस्य विद्या महंत, ललिता केवट (घिवरा), देव कुमारी चन्द्रा (व्याख्याता, स्वामी आत्मानंद विद्यालय जैजैपुर) और गीतांजलि सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

132 महिलाओं ने लिया हिस्सा

सरस्वती शिशु मंदिर तुषार में आयोजित इस सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम में ग्राम से आईं 132 मातृ शक्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन और संयोजन सप्त शक्ति संगम की संयोजिका ललिता देवी चन्द्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य लीलाधर सिंह चन्द्रा, आचार्य मानसिंह, यादराम आचार्य सहित विद्यालय परिवार की पूर्णिमा यादव, उषा, हीरा, प्रियंका, भारती, तुलसी और केशर ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित अतिथियों ने शिक्षा और संस्कार के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *