दिलीप गुप्ता
सरायपाली। फुलझर क्रिकेट संघ का बहुचर्चित क्रिकेट प्रतियोगिता शिशुपाल कप का प्रथम विजेता जंगलबेड़ा टीम बना। फाइनल मैच में छिबर्रा को 31 रन से मात दिया। विजेता कप्तान किशन भोई ने स्व प्रदीप गुप्ता की स्मृति में पीसीएस की चमचमाती ट्राफी अतिथियों के हाथों ग्रहण किया। 21 जनवरी को हुए फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के कमलेश को मैन आफ द मैच चुना गया। जबकि पूरे प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 138 रन 8 विकेट लेने के लिए प्रकाश को मैंन आफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। सबसे अधिक रन बनाने के लिए रिंकू मिश्रा 153 रन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा सर्वाधिक 10 विकेट लेने वाले विश्वनाथ भोई को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का ईनाम दिया गया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर का ईनाम रुपेश को तथा सर्वश्रेष्ठ फिल्डर का ईनाम दिनेश चौधरी को प्रदान किया गया। ये सभी ईनाम की ट्राफी वृंदावन फुटवेयर, वृंदावन बैटरी तथा बेस्ट कंम्पयूटर की ओर से प्रदत्त किये गये।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जयश्री दास ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में आयोजन समिति कलेंडा की प्रशंसा की। विजेता टीम को बधाई दी। अध्यक्षता सरपंच श्रीमती देवकी खिरोद सिदार ने की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रुप में जनपद सदस्य उद्धव नंद, उपसरपंच श्रीमती रामबाई मधुसूदन पटेल, पीसीएस उपाध्यक्ष युधिष्ठिर साहू, मुरलीधर भोई, लिंगराज चौधरी, सावितलाल पटेल, आयोजन समिति अध्यक्ष मिनकेतन पटेल मंचासीन थे। इस अवसर पर पीसीएस पदाधिकारी खितीपति साहू, निर्मल प्रधान, नीलांचल पांडे, खेल शिक्षक मुकेश साहू, नुराधन साहू आदि उपस्थित थे। मंच संचालन प्रेमानंद भोई ने किया। पीसीएस का ध्वज अवतरण कर कार्यक्रम समाप्त हुआ।