रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में हाल ही में नियुक्त किए गए 85 उप निरीक्षकों की नियुक्ति अचानक निरस्त कर दी गई है। नियुक्ति आदेश जारी होने के महज 24 घंटे के भीतर ही आबकारी आयुक्त कार्यालय ने इसे तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आदेश जारी कर दिया।
आबकारी आयुक्त द्वारा जारी निरस्तीकरण आदेश में बताया गया है कि 21 जनवरी 2026 को जारी किए गए नियुक्ति आदेश को तकनीकी कारणों के चलते वापस लिया गया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा–2024 की चयन सूची के आधार पर इन 85 अभ्यर्थियों को आबकारी उप निरीक्षक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई थी। हालांकि, नियुक्ति मिलने के अगले ही दिन विभागीय आदेश के बाद उनकी नियुक्ति समाप्त कर दी गई, जिससे चयनित अभ्यर्थियों में असमंजस और निराशा का माहौल है।