बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन प्रक्रिया में शामिल होने दिल्ली पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे हैं। उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्री और सांसद भी दिल्ली में मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंगलवार शाम रायपुर लौटने की संभावना है। हालांकि, उनके दौरे को लेकर अब तक कोई औपचारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *