मोतियाबिंद मुक्त भारत हेतु विशेष शिविर का आयोजन

कोरिया 19 जनवरी 2026/
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के अनुसार अटल वयो अभ्युदय योजना के स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटिजन्स के तहत “मोतियाबिंद मुक्त भारत” कार्यक्रम को कार्ययोजना में शामिल किया गया है।

इसके तहत जिले के ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जो मोतियाबिंद की समस्या से पीड़ित हैं, उनके चिन्हांकन हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय निकाय की संयुक्त तत्वाधान में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए पात्र हितग्राहियों का चयन किया जाएगा।

इसी क्रम में शिविर का आयोजन 21 जनवरी को सामुदायिक भवन सोनहत में तथा 22 जनवरी को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के मानस भवन में किया जाएगा। इच्छुक वरिष्ठ नागरिक निर्धारित तिथियों पर शिविर स्थल में उपस्थित होकर जांच एवं लाभ हेतु पंजीयन करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *