रायगढ़ में गर्मी से पहले खुले बिजली तार बदलने का काम: सोमवार को 4 घंटे बिजली रहेगी बंद

रायगढ़. शहर में गर्मी शुरू होने से पहले खुले बिजली तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम तेज हो गया है। सोमवार को 33/11 केवी गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन से निकलने वाली 11 केवी स्टेशन फीडर क्षेत्र में यह काम किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब 4 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी।

बिजली विभाग जोन वन के कार्यपालन अभियंता आरके राव ने बताया कि इस फीडर क्षेत्र में 14 इलाके प्रभावित होंगे। इनमें सिविल लाइन, नटवर स्कूल, एसपी बंगला, स्टेशन चौक, आटले चौक, दरोगापारा, गुजराती पारा, पथिक होटल, गुड लक होटल, रेलवे कॉलोनी, गांधीगंज, एसपी ऑफिस, निगम कॉम्प्लेक्स और नायक बाड़ा क्षेत्र शामिल हैं।

कार्यक्रम के तहत खुले तारों को कवर्ड तारों में बदला जाएगा। इससे पहले भी शहर के कई हिस्सों में यह काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत यह कार्य किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर निर्धारित समय में बदलाव हो सकता है।

बिजली विभाग ने विद्युत व्यवधान से होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। लोगों से अपील की गई है कि वे इस दौरान आवश्यक सावधानी बरतें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *