देवी देवताओं के परिक्रमा के साथ बस्तर पंडूम संपन्न

चारामा : शनिवार दिनांक 16 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत पुरी में जनपद स्तरीय “बस्तर पंडूम” बस्तर का उत्सव का शुभारंभ ग्राम के गायता पुजारी, पटेल सरपंच ,आदिवासी समाज प्रमुखों तथा जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी द्वारा ग्राम के शीतला माता को जनजातीय रीति रिवाज व विधि- विधान पूर्वक आमंत्रित कर कार्यक्रम स्थल पर पूजा अर्चना सहित स्थापित करके कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में निर्धारित 12 विधाओं में 612 प्रतिभागियों ने आफ लाइन आन लाइन पंजीयन कराया। जनजातीय नृत्य में अवध केमरो ग्राम साल्हे टोला, जनजातीय गीत में गोविंद भेड़िया ग्राम पुरी, जनजाति वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन में योगेंद्र बढाई ग्राम जैसाकर्रा, जनजाति वेशभूषा का प्रदर्शन में देवेन्द्र बढाई ग्राम जैसा कर्रा, जनजातीय आभूषण धनंजय बढाई, जनजातीय शिल्प में संजय कुमार, जनजातीय चित्रकला में विकास ठाकुर,

जनजातीय पर पदार्थ में सुनीता मांडवी पंडरीपानी, जनजातीय व्यंजन प्रदर्शन में माहेश्वरी कमेटी पंडरीपानी, बस्तर वन औषधि का प्रदर्शन में मथुरा कांगे, एवं मुकेश्वरी सहित विजेता एवं उसके टीम को 10000 रूपये का प्रोत्साहन राशि चेक, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चारामा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग द्वारा बस्तर के स्थानीय कला एवं संस्कृति परंपरा लोककला, शिल्प, तीज- त्यौहार, खानपान, बोली -भाषा, रीति-रिवाज, वेशभूषा, आभूषण, वाद।यह यंत्र, पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत, नाट्य, व्यंजन पेय पदार्थों आंचलिक साहित्य, वन औषधि के मूल स्वरूप के संरक्षण, संवर्धन एवं कला समूहों के सतत विकास तथा जनजातीय कलाकारों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करना है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 28 जनवरी तथा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 02 से 06 फरवरी के मध्य आयोजित होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त टीम व प्रतिभागी को 20000 बीस हजार रुपए तथा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम को 50000 पचास रुपए, द्वितीय को 30000 तीस हजार रुपए एवं तृतीय स्थान पर 20000 बीस हजार रुपए प्रोत्साहन राशि का प्रावधान है। कार्यक्रम को विधायक महोदया माननीया सावित्री मनोज मंडावी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने संस्कृति को बचाए रखने के लिए समाज के साथ आवश्यक सहयोग कर आगे आने की जरुरत है और यह हम सबकी दायित्व भी है। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों, समाज प्रमुख, ग्राम पटेल, गायता पुजारी चालकी, सरपंच एवं समस्त जनप्रतिनिधियों को बस्तर उत्सव के सफल आयोजन का शुभकामनाएं दिए। तथा इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रतिभागियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं चेक प्रदान किए। श्री विजय ठाकुर समाजिक संरक्षक ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समाज द्वारा विभिन्न अवसरों पर अलग अलग पंडूम किया जाता है, महामहिम राज्यपाल को पंडूम शब्द को विलोपित करने आवेदन भेज दिया गया है।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सावित्री मनोज मंडावी, नरेंद्र कुमार बंजारे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चारामा एवं आयोजक, सत्येन्द्र शुक्ला तहसीलदार चारामा ,गोपाल सिंह कंवर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चारामा, सर्व सरपंच चारामा, श्री विजय ठाकुर संरक्षक आदिवासी गोंड समाज चारामा, श्री गौतम कुंजाम अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज चारामा, श्री प्रताप सलाम, श्री महावीर उसेंडी , किशोर नेताम सहित समाज प्रमुख, सामाजिक कार्यकर्ता, गायता, पुजारी एवं अधिकारी कर्मचारी सहित कहाडगोंदी, मरकाटोला, मयाना, पुरी, रामपुर, भोथा, किशनपुरी के ग्रामीणों का विशाल जन समुदाय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *