क्षेत्र के लाडले नेता शिवरतन शर्मा के जन्मदिन पर बधाई देने उमड़ा जनसैलाब

राजकुमार मल

भाटापारा- छत्तीसगढ़ भाजपा के कद्दावर नेता शिवरतन शर्मा अपने जन्मदिन पर सुबह 10 बजे नगर स्थित बाबा महाकाल, हनुमान जी के मंदिर दर्शन करने पहुंचे। जहां विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भाजपा कार्यक्रताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। मंदिर प्रांगण में केक काटकर जन्मदिन मनाया। लोगों ने शिवरतन शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी।
पूजा अर्चना पश्चात नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं सभापति, पार्षद, कर्मचारियों द्वारा शिवरतन शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी गई एवं केक काटा गया..
तत्पश्चात् सुबह 11:00 बजे से भाजपा कार्यालय भाटापारा में शिवरतन शर्मा प्रदेश के कोने कोने से आए लोगों से आत्मीय भेंट कर उनकी बधाई स्वीकार करते रहे।
दोपहर 2 बजे के उपरांत, जनपद कार्यालय में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता प्रदीप अनंत, उपाध्यक्ष भोला वर्मा, संकेत अग्रवाल एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा, कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओ द्वारा, सेंट मैरी स्कूल, रामलीला मैदान, तरेंगा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम, कौशलपुर मंडल नारायण साहू एवं पदाधिकारीयों द्वारा काटी धरसा, नांदघाट माँ सर्वेश्वरी ऑटो मोबाईल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जन्मदिवस मना कर सिमगा के लिये रवाना हुये व देर शाम हेम कमारी एवं साथियो द्वारा, यश कार के पास नभ नारायण साहू एवं साथियो द्वारा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु द्वारा श्याम हॉटल चौक, यादव समाज द्वारा पल्टन हॉटल पास, भारत माता चौक में भाजयुमो द्वारा, कोमल जूस में अभिषेक मिश्रा एवं साथियों द्वारा, भाजपा पि.व. प्रदेश मंत्री आशीष जायसवाल द्वारा कार्यालय में देर रात तक जन्मदिवस मनाया गया वही शिवरतन शर्मा के जन्म दिन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा गोलू जायसवाल द्वारा कोलियारी में एवं सिमगा के ग्राम किरवई में सरपंच अन्नपूर्णा उमेश द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया..

प्रदेश भर से पहुंचे हजारों भाजपा कार्यकर्ता,समर्थक

शिवरतन शर्मा की राजनीतिक पारी बीते 40 वर्षों की है इन वर्षों में उन्होंने सत्ता और विपक्ष दोनों में ही अपनी सक्रिय भागीदारी और भूमिका निभाई है। यही वजह है कि प्रदेश के कोने-कोने में उनका सतत संपर्क बना हुआ है वैसे भी वो संबंधों में विश्वास करने वाले नेता है इसीलिए आज उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए प्रदेशभर से हजारों लोग पहुंचे थे।

हजारों लोगों ने शिवरतन शर्मा को टि्वटर, व्हाट्सएप फेसबुक, इंस्टाग्राम के माध्यम से भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की..साथ भाजपा संगठन की राष्ट्रीय नेताओं ने उन्हें फोन पर जन्मदिन की बधाई दी। विभिन्न समाजों पदाधिकारियों प्रतिनिधियों ने भी अप्रत्यक्ष रूप से शिवरतन शर्मा से भेंट कर अपने समाज की ओर से बधाई दी और भाजपा संगठन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाजों , विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी जन्मदिन की बधाई देकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *