महासमुंद में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई, 217 कट्टा धान व पिकअप वाहन जब्त



महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीती रात विभिन्न स्थानों पर संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी कर कुल 217 कट्टा धान और एक पिकअप वाहन जब्त किया गया।

बसना विकासखंड के ग्राम कुरचुंडी में बिना वैध दस्तावेजों के धान का परिवहन करते हुए 80 पैकेट धान जब्त किए गए, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसी तरह पिथौरा विकासखंड के ग्राम भुरकोनी में संजय अग्रवाल के गोदाम में छापेमारी के दौरान 137 बोरी धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया।

जब्त किए गए धान को आगे की कार्रवाई के लिए मंडी अधिनियम के तहत मंडी सचिव को सुपुर्द किया गया है। वहीं बागबाहरा विकासखंड के ग्राम शिकारिपाली, तेंदूकोना क्षेत्र में अवैध धान से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। वाहन में भरा धान बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन किया जा रहा था, जिस पर संबंधित प्रकरण दर्ज किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान खरीदी, भंडारण और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी रखते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *