संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू, केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश होने की संभावना

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होने की संभावना है। केंद्रीय बजट 1 फरवरी, रविवार को पेश किया जा सकता है।

संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा तय किए गए संभावित कार्यक्रम का हवाला देते हुए अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।

बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण 29 जनवरी को दोनों सदनों की बैठक नहीं होगी। 30 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने की संभावना है।

31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की बैठक नहीं होगी। केंद्रीय बजट 1 फरवरी, रविवार को पेश किया जाएगा।

राष्ट्रपति के अभिभाषण और केंद्रीय बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद संसद की बैठक 13 फरवरी को लगभग एक महीने के अवकाश के लिए स्थगित हो जाएगी।

संसद की बैठक 9 मार्च को पुनः शुरू होगी और सत्र 2 अप्रैल, गुरुवार को समाप्त होगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *