गरियाबंद: 16 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 519 पदों पर भर्ती; 8वीं से स्नातक पास के लिए अवसर

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र गरियाबंद द्वारा 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

कैम्प जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कार्यालय परिसर गरियाबंद में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगा। इसमें सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस आर्य नगर कोहका भिलाई तथा स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस प्रा. लि. प्रोफेसर कॉलोनी रायपुर जैसे निजी प्रतिष्ठान शामिल होंगे। कुल 519 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, श्रमिक, फिल्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर, वेल्डर, फिटर, पेंटर एवं क्रेन ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैम्प में न्यूनतम योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक पास आवेदकों के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र (मूल एवं छायाप्रति सहित) लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होकर लाभ ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष 07706-241269 एवं मोबाइल नंबर +91-9329559607 पर संपर्क करें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *